पिछोर। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में पिछोर की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर #ममता शाक्य को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

  *  पिछोर की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ममता शाक्य बनीं* #डिप्टी कलेक्टर, मिली पदोन्नति

पिछोर। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में पिछोर की प्रभारी डिप्टी कलेक्टर #ममता शाक्य को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है।


ममता शाक्य लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं और वर्तमान में पिछोर में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनकी पदोन्नति की सूचना मिलते ही तहसील कार्यालय, प्रशासनिक अमले एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल बन गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ममता शाक्य ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली, जनसुनवाई और प्रशासनिक दक्षता की क्षेत्र में सराहना होती रही है। उनकी पदोन्नति को उनकी कार्यकुशलता और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने