खनियाधाना के 15 निजी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव* *एक शासकीय विद्यालय के प्रभारी भी आए कार्रवाई की जद में*

    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य पत्रकार की ख़ास रिपोर्ट।                                                    खनियाधाना के 15 निजी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव*

 *एक शासकीय विद्यालय के प्रभारी भी आए कार्रवाई की जद में*

खनियाधाना (शिवपुरी)। विकासखंड खनियाधाना में निजी विद्यालयों की लापरवाही सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 1 से 8 तक इनमें नामांकन पूरी तरह शून्य पाए जाने पर 15 निजी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले के कलेक्टर महोदय के निर्देश के क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक के लगातार समीक्षा बैठकों और निर्देशों के बावजूद संबंधित विद्यालयों ने नामांकन कार्य को गंभीरता से नहीं लिया। हैरानी की बात यह है कि सत्र 2025-26 में इन विद्यालयों में विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जबकि वर्तमान सत्र में संख्या शून्य है।

अब किस कारण से यह नामांकन नहीं कर रहे यह जांच का विषय है अतः इसे लेकर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक खनियाधाना संजय भदोरिया द्वारा गत दिवस इन विद्यालयों को नोटिस भी जारी किया था परंतु समय सीमा में संतोषजनक जवाब ना आने एवं कार्य न करने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई जिला कार्यालय को प्रस्तावित की गई है अभी जिन विद्यालयों पर कार्रवाई प्रस्तावित की गई है बह है - संस्कार वैली स्कूल (अछरौनी),

ब्राइट लाइफ पब्लिक स्कूल (बामौर कलां), सीएसएएस न्यू थॉट कॉन्वेंट वैली स्कूल (बामौर कलां), न्यू रेनबो नेशनल स्कूल (बामौर कलां), सरस्वती बाल मंदिर (खनियाधाना), ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल (खनियाधाना), सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल (खनियाधाना), होली क्रॉस पब्लिक स्कूल (खनियाधाना),

श्री महाकाल इंटरनेशनल अकादमी (खनियाधाना),

रॉयल एजुकेशन अकादमी (खनियाधाना),

इंडिया पब्लिक स्कूल (खनियाधाना), ड्रीम माई छोटा स्कूल (खनियाधाना), डैफोडिल पब्लिक स्कूल (खनियाधाना), एनजीएम अकादमी (गूडर), इंडियन कॉन्वेंट स्कूल (मुहासा), श्री हरवान सिंह पब्लिक स्‍कूल (सिनावलकला)।

शिक्षा विभाग ने इन सभी विद्यालय संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शासकीय विद्यालय में नामांकन में शून्य जो शाला प्रभारी है श्री महेन्‍द्र सिंह यादव, शा.प्रा.वि. हरपालपुर नाेहरा, इनके विरुद्ध भी कार्रवाई जिले को भेजी गई है।

 बीआरसीसी खनियाधाना द्वारा यह प्रस्ताव जिला परियोजना समन्वयक को भेजा गया है। 

 जहां से अगर समय सीमा में काम संबंधित ने नहीं किया तो बड़ी कार्यवाही संभावित है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने