प्रेस विज्ञप्ति।। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह के जनसंपर्क कार्यालय पर कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोलू सकलेचा का अभूतपूर्व स्वागत।।
शिवपुरी(मध्य प्रदेश) जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा अभी हाल ही में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पर राजेंद्र सकलेचा (गोलू भाईया) को नियुक्त किया था,
इस नियुक्ति पर प्रसन्नता और खुशी जाहिर करते हुए पोहरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कैलाश कुशवाहा द्वारा आज अपने जनसंपर्क कार्यालय पर राजेंद्र सकलेचा (गोलभाई) का सम्मान और स्वागत किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे,
दिन में मुख्य रूप से विधायक कैलाश कुशवाहा, वाजिद अली, आशीष पुराणिक, बॉबी राजा, खान साहब, शहीद भाई , ओर कई कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
राजेंद्र सकलेचा गोलू भाई को सभी ने पुष्प हार पहनकर स्वागत किया और बधाई दी आपके नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ मजबूती से शिवपुरी जिले में स्थापित होगा और व्यापारियों की परेशानियों का निराकरण जिला प्रशासन से मिलकर आपके नेतृत्व में किया जाएगा।।



