*विदाई एवं सम्मान समारोह*
आज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी में हमारे विद्यालय परिवार के वरिष्ठतम एवं सम्माननीय साथी शिक्षक श्री गोविन्द प्रसाद स्वर्णकार जी के शासकीय सेवा में 36 वर्ष 7 माह की सेवा उपरांत 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा आज विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया।
जिसमें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अवधेश सिंह तोमर जी,श्री दिनेश सिंह यादव जी संकुल प्राचार्य बैराड़, श्री श्रीराम वर्मा जी संकुल प्राचार्य भटनावर,शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल छर्च के प्राचार्य श्री अजय शंकर त्रिपाठी जी, हाई स्कूल बिलौआ की प्राचार्य श्रीमती विमला एक्का जी,हाई स्कूल परिच्छा के प्रभारी प्राचार्य महेंद्र करारे जी, श्री गिरीश कुमार गुप्ता जी,श्री शिवकुमार श्रीवास्तव जी,श्री महेश स्वर्णकार जी,श्री बलवीर सिंह तोमर जी, श्री दुर्गेश राठौर जनशिक्षक, श्री हेमंत भार्गव जी, श्री भारत मित्तल जी,निकहत अफरोज सिद्दीकी जी, श्री राम निवास भार्गव बाबू जी एवं विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में सहभागिता कर श्री गोविन्द प्रसाद स्वर्णकार जी को सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके कार्य और व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दी। खास बात यह है कि सोनी जी की शिक्षा भी इसी विद्यालय में हुई और शासकीय सेवा में पदार्पण से सेवानिवृत्त होने तक इसी विद्यालय में पदस्थ रहें।इस लंबे समय से विद्यालय के प्रति लगाव होने के कारण कार्यक्रम के दौरान सोनी भावुक नजर आए। बच्चों के प्रति समर्पण भाव रखते हुए श्री सोनी जी ने आज के इस अवसर पर एक सीलिंग फैन भेंट किया।एक बार पुनः आदरणीय श्री गोविन्द प्रसाद स्वर्णकार जी को सेवानिवृत्ति के अवसर पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।आप हमेशा खुश रहें स्वस्थ रहें मस्त रहें।








