खनियाधाना में भव्य प्रवेश उत्सव: नवाचारों के साथ बढ़ा नामांकन, बच्चों का हुआ स्वागत*

 * मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य रिपोर्टर की ख़ास रिपोर्ट।                                                    खनियाधाना में भव्य प्रवेश उत्सव: नवाचारों के साथ बढ़ा नामांकन, बच्चों का हुआ स्वागत*

खनियाधाना। नवीन शैक्षणिक सत्र


के शुभारंभ पर विकासखंड खनियाधाना के समस्त विद्यालयों में प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। यह आयोजन शिवपुरी जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं डीईओ श्रीवास्तव तथा डीपीसी श्री सिकरवार की योजना एवं मार्गदर्शन अनुसार संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत कक्षा 1 में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालयों में आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं सुंदरकांड का आयोजन हुआ तो कहीं ज्ञान दीप यज्ञ के माध्यम से शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। 

नवप्रवेशी बच्चों, विशेषकर बालिकाओं का स्वागत कन्या पूजन के साथ किया गया, वही विद्यालय रमपुरा में सुंदरकांड आयोजन हरपालपुर में ज्ञान दीप यज्ञ पूजन तथा बुरहानपुर में ग्राम वासियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा घर-घर जाकर मुनादी करवाना देवीपुरा में कन्या देवी पूजन तथा खनियाधाना के अन्य सभी विद्यालयों में भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिससे विद्यालय का वातावरण उत्सवमय बना रहा। इस दौरान बच्चों को विशेष भोजन भी वितरित किया गया और सभी शाला प्रभारियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया इस दौरान अखिल भारतीय क्रीड़ा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा क्रीड़ा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले डॉ राजेश त्रिपाठी ने भी खनियाधाना के विद्यालयों में पहुंचकर प्रवेश उत्सव संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके साथ ही महिला बाल विकास के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। उन्होंने आंगनवाड़ी के बच्चों को औपचारिक शिक्षा से जोड़ते हुए उत्साहपूर्वक विद्यालयों में प्रवेश दिलाया।

बीआरसी संजय भदोरिया ने बताया कि यह प्रवेश उत्सव चार दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत , नवाचारों से युक्त कार्यक्रमों को सभी ने सराहा इस प्रकार खनियाधाना में प्रवेश उत्सव न केवल नामांकन बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि शिक्षा के प्रतिजागरूकता और उत्साह का भी संदेश देने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने