*जनता की आवाज को अपनी कलम के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है पत्रकार : जसवंत जाटव*
*मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई नरवर द्वारा प्रेम-सौहाद्र्र के प्रतीक के रूप में मनाया होली-ईद मिलन समारोह*
शिवपुरी- आज के इस लोकतांत्रिक युग में चाहे प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया कोई भी प्लेटफार्म है हर वह प्लेटफार्म जहां से जनता की आवाज को कलमकार अपनी कलम के माध्यम से शासन-प्रशासन तक जनता की आवाज पहुंचाने का कार्य करता है वह एक पत्रकार ही होता है जो सदैव 24 घंटे कार्य करता है, पत्रकार कोई पद नहीं बल्कि एक सिपाही की भांति जनमानस की सेवा में अग्रणीय रहता है, पत्रकारों को एकजुट होकर समाजहित और देशहित के मुद्दों को अपनी कलम के माध्यम से जगजाहिर करता है जिससे आम जनता और शासन-प्रशासन भी सजग रहता है, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा प्रेम-सौहाद्र्र का प्रतीक यह होली-ईद मिलन समारोह का आयोजन है जिसमें हम प्रयास करेंगें कि मप्र सरकार से श्रमजीवी पत्रकार के लिए आवासीय कॉलोनी और पत्रकार भवन के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए, इसके लिए हम भी सतत प्रयासरत रहेंगें। पत्रकारों के लिए यह प्रेरक उद्बोधन दिए भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने जो स्थानीय मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला शिवपुरी की इकाई नरवर द्वारा स्थानीय ऊदेलाल कुशवाह मैरिज गार्डन में आयोजित होली-ईद मिलन समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक आलोक एम.इंदौरिया, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर, संभागीय उपाध्यक्ष रशीद खान गुड्डू, संभागीय सचिव सुनील शर्मा जिद्दी, संभागीय सह सचिव मणिकांत शर्मा,पूर्व अध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल),भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह दद्दा, महामंत्री लवलेश जैन चीनू, केपी परमार, नगर परिषद नरवर अध्यक्ष श्रीमती पद्मा संदीप माहेश्वरी, संगठन के जिलाध्यक्ष अजेयराज सक्सैना, महासचिव भानुप्रताप सिंह यादव, जिपं सदस्य अंशुमान रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शुरूआत सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण करते हुए किया गया तत्पश्चात अतिथियों एवं समस्त पत्रकारों को होली एवं ईद मिलन के रूप में गुलाल तिलक व माल्यार्पण करते हुए शॉल-श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अजेयराज सक्सैना के द्वारा दिया गया जिन्होंने संपूर्ण जिले में पत्रकार हितों के लिए संगठित करते हुए तन-मन-धन के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर परिषद नरवर अध्यक्ष संदीप माहेश्वरी के द्वारा नरवर ब्लॉक में पत्रकार भवन आवंटित करने के लिए जगह उपलब्ध कराने की बात कही साथ ही हर समय पत्रकारों के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिले के अल-अलग क्षेत्रों से कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ पत्रकार कोलारस से हरीश भार्गव, खनियाधाना से राकेश गुप्ता बाबा, करैरा से बृजेश पाठक एवं जिला मुख्यालय से सलीम अहमद खान का भी शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिवपुरी जिले के सभी तहसीलों के तीन सैकड़ा से अधिक पत्रकार साथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल)के द्वारा जबकि आभार हनुमंत सिंह रावत वं ब्लॉक अध्यक्ष नरवर कृपाल सिंह सोलंकी के द्वारा संयुक्त रूप से व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों का ब्लॉक इकाई नरवर के द्वारा माला पहनाकर, पेन, डायरी भेंट कर सम्मानत किया गया जिसमें नरवर ब्लॉक इकाई के पत्रकार मोहनसिह कुशवाहा उपाध्यक्ष, निशांत प्रजापति सचिव, कमर खान, समाजसेवी बंटी रजक, मनमोहन बाथम, गणेश कुशवाहा, राजकुमार कोली, भरत प्रजापति ने सहयोग प्रदान किया।


