कलेक्टर शिवपुरी से कोलारस विधायक के रिश्तेदारों की शिकायत आदिवासी शिवराज की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। विधिवत् सीमांकन कराने के उपरांत राजस्व कर्मचारियों द्वारा सीमांकन करने के बाद स्थापित किए गये चीरा-मुड्डियों को अनावेदकगण द्वारा उखाड़ फेंकने एवं कब्जा न छोड़ने तथा जाति सूचक गालियां देकर जान से मारने की दी धमकी

 कलेक्टर शिवपुरी से कोलारस विधायक के रिश्तेदारों की शिकायत आदिवासी शिवराज की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।

 विधिवत् सीमांकन कराने के उपरांत राजस्व कर्मचारियों द्वारा सीमांकन करने के बाद स्थापित किए गये चीरा-मुड्डियों को अनावेदकगण द्वारा उखाड़ फेंकने एवं कब्जा न छोड़ने तथा जाति सूचक गालियां देकर जान से मारने की दी धमकी


 शिवराज सिंह उर्फ शिवराम आदिवासी पुत्र श्री हरनाम आदिवासी, ग्राम बेदमऊ, पोस्ट पहाड़ा, थाना व तहसील रन्नौद, जिला शिवपुरी म०प्र० का निवासी होकर एक गरीब कृषक व्यक्ति हूँ।

 कृषि भूमि स्थित ग्राम वेदमऊ तहसील बदरवास जिला शिवपुरी म०प्र० में स्थित है जिसका सर्वे नम्बर 8/7 रकवा 0.40 हैक्टेयर है। उक्त भूमि का सीमांकन राजस्व कर्मचारियों के द्वारा पंचगणों 27/5/26 के समक्ष दिनांक 11.05.2026 को किया गया था। सीमांकन उपरांत पत्थर के चीरा गढ़वाकर चतुर्थ सीमाएँ कायम की गई थीं।

 राद्धर सिंह यादव पुत्र पहलवान सिंह यादव एवं उसके पुत्रों कल्ला एवं चंद्रपाल समस्त जाति यादव निवासीगण ग्राम बेदमऊ जो कि मेरी उक्त जमीन पर पूर्व से ही कब्जा किये हुए था। उनकेद्वारा सीमांकन के बाद कायम किए गये चीरा मुड्डियां उखाड़ फेंके हैं और कब्जा नहीं छोड़ रहा है। अनावेदकगण मुझ प्रार्थी के साथ गंदी गंदी जातिसूचक गाली गलौच करते हैं और मारने पीटने पर उतारू हो जाते हैं। कहते हैं कि सहरिया वाले हम 100 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा किए हुए है सरकार ही हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है तो तेरी तो 2 बीघा जमीन है तू हमारा क्या कर लेगा, तू यदि ज्यादा करेगा तो सहरिया तुझे जान से मारकर इसी जमीन में गाड़ देंगे तेरी लाश का भी पता नहीं चलने देंगे। सो रिपोर्ट करता हूँ, एफ०आई०आर० दर्ज करके कार्यवाही की जावे।

 एफ०आई०आर० दर्ज किए जाने एवं गिरफ्तार कर जेल भिजवाए जाने की कृपा करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने