मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य रिपोर्टर की ख़ास रिपोर्ट। *सांदीपनि विद्यालय पोहरी के छात्र ने किया कमाल*
सांदीपनि विद्यालय पोहरी के छात्र कान्हा शर्मा ने कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 में प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान हासिल किया
सांदीपनि विद्यालय पोहरी के होनहार छात्र कान्हा शर्मा ने कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
कान्हा शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन को गंभीरता से अपनाया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। कान्हा शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि के लिए विशेष धन्यवाद अपने विद्यालय के प्राचार्य अचल सिंह कुशवाह व शिक्षक अमरदीप श्रीवास्तव, राजेंद्र वर्मा,श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती नीलम धाकड़, श्रीमती हेमलता धाकड़ एवं विद्यालय से स्थानांतरित भौतिकी शिक्षिका श्रीमती कल्पना धाकड़ को दिया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने कान्हा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि कान्हा जैसे छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं।
कान्हा शर्मा के माता-पिता ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि कान्हा बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है और अन्य विद्यार्थियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
कान्हा शर्मा की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
