कोई टाइटल नहीं

 रन्नौद थाना मामले में बसपा का आक्रोश, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर निष्पक्ष जांच की मांग.

कोलारस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत थाना रन्नौद में वाहन चेकिंग के दौरान कथित पुलिस बर्बरता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बसपा नेताओं का आरोप है कि 31 जनवरी 2026 को वाहन चालक मनोज जाटव से चालान को लेकर पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों ने न केवल उसके परिजनों के साथ मारपीट की, बल्कि गर्भवती महिला प्रियंका जाटव के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया। पार्टी का कहना है कि यह घटना पुलिस की बर्बर मानसिकता को दर्शाती है और कानून के रक्षक ही कानून तोड़ते नजर आ रहे हैं।

बसपा का आरोप है कि नीलेश जाटव के सिर पर पिस्टल के बट से वार किया गया तथा घटना का वीडियो बनाने वाले मोबाइल को जबरन छीनकर रिसेट कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद पुलिस द्वारा दोषी कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय पीड़ितों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई, जो बेहद निंदनीय है।

बहुजन समाज पार्टी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, पीड़ितों पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने तथा दोषी आरक्षक अवधेश शर्मा सहित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जा


एगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने